टाटा की भारत में कई कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह कंपनी भारत में कुल 14 मॉडल लॉन्च कर चुकी है और जल्द ही नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में टाटा की जो कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं उनमें 5 hatchback cars, 4 sedan cars, 5 SUV cars शामिल हैं।
भारत में टाटा की डीलरशिप का बड़ा नेटवर्क है। आज की तारीख में कंपनी के देशभर में कुल 416 शोरूम हैं जो देश के 266 अलग-अलग शहरों में स्थित है और इनके ज़रिए कंपनी अपनी सेवाएं दे रही है।
CarandBike.com पर टाटा की कारों की आप ना सिर्फ अनुमानित ऑन-रोड कीमत पता कर सकते हैं बल्कि दूसरी कारों के साथ उनकी तुलना करने के साथ साथ उन कारों के वीडियो और फोटो भी हमारी वेबसाइट पर देख सकते है। इसके अलावा टाटा की कारों के रिव्यू, खबरें और उनसे जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए CarandBike न्यूज़ अलर्ट को सब्सक्राइब करें।
टाटा मोटर्स, टाटा ग्रुप का हिस्सा है जिसका हेडक्वॉर्टर मुंबई में स्थित है। टाटा मोटर्स की नींव साल 1945 में रखी गई थी। शुरुआती दौर में टाटा मोटर्स लोकोमोटिव का निर्माण करती थी लेकिन, बाद में साल 1991 में टाटा सियरा एसयूवी के साथ कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कदम रखा। टाटा इंडिका कंपनी की शुरुआती कारों में से एक थी। टाटा मोटर्स ने साल 2008 में टाटा नैनो के रूप में देश की सबसे सस्ती कार बाज़ार में उतारी। टाटा मोटर्स ने ब्रिटेन की मशूहर ऑटोमोटिव ब्रांड जैगुआर लैंडरोवर का भी पूर्ण रूप से अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी के प्लांट पुणे, जमशेदपुर, पंतनगर, धारवाड़, लखनऊ और सानंद में स्थित हैं।
2019 Tata Car Price List in India
Car Models | On Road Price * |
Tata Nexon | ₹ 7.35 L |
Tata Harrier | ₹ 15.58 L |
Tata Tiago | ₹ 4.91 L |
Tata Tigor EV | ₹ 11.37 L |
Tata Nano | ₹ 2.47 L |
Tata Tigor | ₹ 6.03 L |
Tata Safari Storme | ₹ 13.32 L |
Tata Hexa | ₹ 15.57 L |
Tata Sumo | ₹ 8.76 L |
Tata Tiago NRG | ₹ 6.24 L |
Tata Zest | ₹ 6.47 L |
Tata Tiago JTP | ₹ 7.68 L |
Tata Bolt | ₹ 5.66 L |
Tata Tigor JTP | ₹ 8.69 L |